ओवैसी का पाकिस्तान पर हमला : “घर में घुस कर बैठना चाहिए”

Spread the love

New Delhi : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर करारा हमला करते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है, तो उसे “घर में घुस कर बैठना चाहिए”। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अपनी चौकी खाली कर दी है, तो भारत को वहां बैठ जाना चाहिए। ओवैसी ने भारतीय संसद के संकल्प का हवाला देते हुए कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और सभी विपक्षी दल सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। ओवैसी ने जातिगत जनगणना की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि यह पता चल सके कि कौन सी जाति विकसित और कौन सी पिछड़ी है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि जब जनगणना शुरू होगी और उसकी रिपोर्ट कब आएगी, खासकर 2029 के संसदीय चुनावों से पहले। उन्होंने यह भी कहा कि केरल में RSS की मीटिंग में जाति जनगणना पर चर्चा की गई थी, और अब यह सवाल उठता है कि सरकार इसे कब शुरू करेगी। ओवैसी ने घोषणा की कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी और बहादुरगंज से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी पिछली बार से अधिक सफलता हासिल करेगी और सीमांचल की जनता उन लोगों को सबक सिखाएगी जिन्होंने उनके विधायकों को चुराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *