बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित 

Spread the love

Greater Noida (कृष्णा वत्स) : सोमवार को सरल शिक्षा समिति इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्रा/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा में पंकज कुमार ने 529 अंक, हिना ने 509 अंक, शिवानी ने 494 अंक, रजिया ने 469 अंक, हिमांशु गौतम ने 463 अंक प्राप्त किए और इंटर की परीक्षा में शिवम ने 390 अंक काजल ने 390 अंक, अंजलि ने 386 अंक, मोंटी ने 384 अंक, रुचि ने 381 अंक, शिवांशु ने 381अंक प्राप्त किए।सभी को प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार शर्मा तथा प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा सरल आदि अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।छात्र छात्राएं सम्मान पत्र पाकर गदगद हुए ।इस अवसर पर अभिभावक भी उपस्थित रहे श्रीनिवास प्रधान, प्रवीण कुमार,सफरुद्दीन खान,मूलचंद शर्मा,कुंवर सैन शर्मा, श्रीमती सीमा शर्मा, डॉली छोकर, कैलाश सिंह, मुकेश शर्मा,अनु शर्मा, गौरव सोलंकी, बुलबुल मीणा, संगम शर्मा, सुरेश दिमानिया वरिष्ठ पत्रकार,आदि समस्त अध्यापक/अध्यापिका मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *