Greater Noida (कृष्णा वत्स ) : सोमवार को पब्लिक इंटर कालेज जहांगीरपुर के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने स्व श्री रामजी लाल शर्मा की याद में उनकी 27 वी पुण्य तिथि पर अखण्ड रामायण पाठ व संकीर्तन कराया।आचार्य अतुल कृष्ण महाराज जी ने विधि विधान से पूजन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बताया की स्व श्री रामजी लाल शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता थे उनके पढ़ाए हुई बच्चे कही न कही कामयाबी के शिखर पर है मुझे जो कामयाबी मिली है स्व श्री रामजी लाल शर्मा जी के दिए ज्ञान से है।उनके समय में पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद का भी विशेष ध्यान दिया जाता था।इस अवसर पर सकडो श्रृद्धालूओ ने धर्म लाभ उठाया और हजारों नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर अतुल शास्त्री,अरविंद सिंह,संजीव,राजेंद्र सिंह,दिनेश,भारत भूषण,दुर्गा प्रसाद ,जगभूषण शर्मा आदि मौजूद थे।