गौतमबुद्ध नगर के शिक्षक को पर्यावरण संरक्षण अवार्ड से गुजरात में किया सम्मानित

Spread the love

Greater Noida : (मनोज सिंह) जहांगीरपुर देहात क्षेत्र के गांव लोदोना निवासी शिक्षक मुनीष चौधरी को गांधीनगर गुजरात में पर्यावरण संरक्षण अवार्ड 2025 से हुए सम्मानित। कार्यक्रम अर्ली बर्ड्स IAS और ज्ञान लाइव के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2025 का आयोजन अगाना बैंक्विट हॉल गिफ्ट सिटी गांधीनगर गुजरात में किया गया।जिसमें कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र जोशी ने किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से नवाचारी शिक्षकों व पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर मेरठ जाेन से प्रेमचंद, गाजियाबाद से देव कुमार, तथा गौतमबुद्ध नगर जिले के लोदोना गांव से मुनीष चौधरी को पर्यावरण संरक्षण अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलकित जोशी सचिव, डॉ वीरेंद्र रावत, नसीम बानो खोखर, अश्विन प्रजापति, अमर चौधरी, चेतन भाई आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मुनिष चौधरी के गांव लौटने पर प्रधान कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने गांव में स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *