Greater Noida : शुक्रवार को पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन नगर पंचायत जहांगीरपुर के नेतृत्व में नगर पंचायत परिसर में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि विजय भाटी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गौतम बुद्ध नगर , मुख्य वक्ता श्री मति संगीता रावल जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के साथ सम्मिलित हुआ।जिन्होंने कहा लोकनीति, नारी सशक्तिकरण और न्याय, सुशासन और जनसेवा की प्रतीक पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ‘जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025’ के अंतर्गत महिलाओं के नेतृत्व, सशक्तिकरण व समर्पण को समर्पित यह आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई की प्रेरणा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बना। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कार्यक्रम के संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र मीणा रहे। जिसमें नगर के सभ्रांत लोगों ने सहभागिता की तथा मातृशक्ति ने भी चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे खूब चंद शर्मा, संजीव सिंह,सुधीर ठाकुर, यामीन कुरेशी, आस मौहम्मद कुरेशी, रोहित अग्रवाल, योगेश शर्मा, अमित शर्मा,बनवारी लाल शर्मा, भगवानदास बाल्मीकि , ललित जादौन, दीपू मीणा, सोनू मेम्बर आदि उपस्थित रहे।