आर पी एस विद्यालय में समर कैम्प का समापन,मेधावी छात्र/छात्राओ को सर्टिफिकेट बांटे 

Spread the love

Greater Noida : शुक्रवार को आर पी एस विद्यालय में जहांगीरपुर निवासी आकाश गोयल व शिवम् बंसल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्री प्रीतम शर्मा जी ने और कार्यक्रम की व्यवस्था श्री जितेंद्र उर्फ टिंकू चौधरी ने की जिसमें सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के 10 वीं व 12 वीं के मेधावी छात्रों को मैनेजर डॉ विनोद तेवतिया व प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ पुष्पलता तेवतिया ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।विद्यालय में सभी मेधावी छात्र/ छात्राओं का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानाचार्य महोदया ने इस गौरवान्वित कर देने वाले पलों को प्रदान करने के लिए छात्रों के कठिन व सतत परिश्रम को खूब सराहा, विद्यार्थियों ने अच्छे रिजल्ट के लिए विद्यालय प्रबंधन व सभी अध्यापकों को धन्यवाद कहा ।इस अवसर पर मुख्य आकर्षण का केंद्र जे ई ई मेन्स में शानदार परसेंटाइल प्राप्त करने वाले छात्र आकाश गोयल व शिवम् बंसल रहे । शिवम् बंसल ने अपने जूनियर छात्र/ छात्राओं को सतत परिश्रम के लिए प्रेरित किया । इसी के साथ विद्यालय में पिछले सप्ताह से चल रहे समर कैंप के छात्रों को सर्टिफिकेट देकर समर कैंप का समापन किया गया।अंत में मेधावी छात्र/छात्रा प्रधानाचार्या महोदया के साथ भोजन करने के अविस्मरणीय पल लिए विदा हुए।इस अवसर पर प्रीतम शर्मा, सुमित शर्मा, अतुल ठाकुर, नीरज चौधरी, विकास चौधरी, पूजा चौधरी , रितु चौधरी, भीष्मपाल , तुषार अग्रवाल , सतीश आदि सभी स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *