समर कैम्प में प्राणायाम के साथ छात्र/ छात्राओं को कैरी बैग बनाने सिखाए

Spread the love

Greater Noida : पब्लिक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को समर कैंप के दसवें दिन प्रतिदिन की भांति योगाचार्य बाबा विजेंद्र सिंह ने योग और प्राणायाम कराया। जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ समर कैंप प्रभारी मदन गोपाल शर्मा , राकेश कुमार , डॉ सीमा अत्री, राजकुमार, विवेक , सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं के साथ योग और प्राणायाम किया । इसके पश्चात कार्यक्रम अनुसार विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु टाई और एंड डाई ( बांधनी / बंधेज ) ब्लॉक पेंटिंग , कैरी बैग और एप्रेंन बनाया। कौशल विकास में आने वाले सामान्य कार्य जैसे फैशन डिजाइनिंग, मोटर वाहन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली के काम, ब्यूटीशियन कौशल, स्वास्थ्य सेवा इन सभी के विषय में सामान्य जानकारियां दीं बांधनी / बंधेज रस्सी में विभिन्न प्रकार की गांठे और टाई में गांठ लगाना सिखाया गया । छात्र-छात्राओं को ब्लॉक पेंटिंग के बारे में जानकारी दी गई और बताया कैसे प्लेन चादर पर ब्लॉक द्वारा पेंटिंग की जाती है । कैरी बैग और ऐप्रेंन बनाना सिखाया।सभी छात्र/छात्राओं ने सुंदर सुंदर कैरी बैग और ऐप्रेंन बनाने सिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *