Greater Noida : पब्लिक इंटर कॉलेज के समर कैंप में 17वें दिन योगाचार्य बाबा विजेंद्र सिंह ने योग और प्राणायाम कराया। जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ साथ शिक्षक और शिक्षिकाओ ने भी योग और प्राणायाम किया । और विद्यार्थियों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की जानकारी गई तथा उन्हें कपड़े के बैग जूट बैग व कागज के लिफाफे आदि बनाने सिखाए विद्यार्थियों को प्लास्टिक जैसे पॉलीथीन आदि का प्रयोग करने पर क्या-क्या नुकसान है उसके बारे में बताया। आज *निर्जला एकादशी* के अवसर पर नगर में अनेकों जगह जल वितरण किया गया और विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी छात्र छात्राओ को मीठा जल पिलाया और वितरण किया।इस अवसर पर कुलभूषण शर्मा, मदन गोपाल शर्मा , पौरुष राजन, नृपेंद्र, उजाला, विवेक कुमार,शिवकुमार, पारुल शर्मा, विमलेश मीणा आदि मौजूद रहे।