पशुओं को पानी पिला रही बुजुर्ग महिला को ,चंबल नदी के मगरमच्छ ने बनाया निशाना

Spread the love

Uttar Pradesh : आगरा जनपद के पिनाहट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब चंबल नदी किनारे पशुओं को पानी पिला रही एक बुजुर्ग महिला को मगरमच्छ ने पकड़कर नदी में खींच लिया। मृतका की पहचान सिरोमनी (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव के अन्य चरवाहों के साथ पशु चरा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला जैसे ही नदी किनारे झुकी, मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे पानी में खींच ले गया। साथी चरवाहों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। तीन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को महिला का शव नदी से बरामद हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने चंबल नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *