Uttar Pradesh : अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर बनाई गई राम की पैड़ी की तरह की वृंदावन में कृष्ण की पैड़ी बनाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने एक सौ करोड़ रुपये स्वीकृत कर पर्यटन विभाग से घाटों के सुंदरीकरण का डीपीआर उपलब्ध कराने को कहा है। श्री बांके बिहारी मंदिर गलियारा के समीप प्रस्तावित कृष्ण की पैड़ी बनने से वृंदावन का परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा। घाट अनुपम’ नजर आएंगे। पैड़ी से ही श्रद्धालुओं को सप्त देवालय सर्किट के दर्शन के साथ श्री बांके बिहारी के दर्शन हो सकेंगे। वृंदावन में कालीदह से केसी घाट तक डेढ़ किलोमीटर लंबे यमुना किनारे पर कृष्ण की पैड़ी का निर्माण किया जाना है, जिसमें रेत में दबे घाटों को बाहर निकला जाएगा। प्रथम बरण में 713 मीटर निर्माण कार्य जुगल किशोर घाट से कैसी घाट तक किया जाएगा।