यूपी में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 31 IAS और 24 PCS अफसरों के तबादले, 4 जिलों के डीएम बदले

Spread the love

Uttar Pradesh : प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 आईएएस, 24 पीसीएस, 1 आईएफएस और 1 सचिवालय सेवा अधिकारी के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव को शासन स्तर पर प्रशासनिक दक्षता और प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सरकार द्वारा किए गए इस फेरबदल में चार जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) को भी बदला गया है। नए डीएम की तैनाती से संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, आगामी समय में शासन और विभागीय कामकाज में तेजी लाने और विकास कार्यों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। शासन के इस फैसले से संबंधित सभी अधिकारियों को जल्द ही नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को लेकर शासन और सचिवालय में हलचल तेज हो गई है और इसे आगामी योजनाओं की सुचारु क्रियान्वयन की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *