Greater Noida : माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर रविवार को पब्लिक इंटर कालिज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा,यतेंद्र सिंह,मनवीर सिंह,आदि ने अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत कालिज में पौधा रोपित किए गए। और अभी सम्मानित जनों से आग्रह किया आप सभी अपनी अपनी माँ के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित देखभाल कर प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाएं। जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे भरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार और नगर के सम्मानित लोग मौजूद रहे।