तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love
Greater Noida : महाराजा अग्रसैन इंटर कॉलेज की छात्राओं और शिक्षकों ने हरियाली तीज का पावन पर्व पारम्परिक उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। विधालय की शिक्षिकाओं और बच्चों ने रंग बिरंगे परिधान धारण कर तीज की शोभा को और भी चार चांद लगा दिए। हाथों मे मेंहदी लगाकर पारम्परिक गीतों और उल्लासपूर्ण वातावरण मे हरियाली तीज पर्व को उत्साह के साथ मनाया गया। विधालय डायरेक्टर पवन छौंकर ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा यह पर्व प्रकृति,नारी शक्ति और समर्पण का प्रतीक है, जो हमे सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ता है। इस मोकै पर मौजूद रहे विधालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपम शर्मा , आशोक कुमार, शिवकुमार राज ,  प्रियंका भारती , जय प्रकाश , रिया रावत, भूमि शर्मा, बाॅबी शर्मा , पृथ्वीराज चौहान , मनीष राणा , छवि शर्मा  , छाया शर्मा, सुन्दरी गौतम ,पुष्पा गौतम शिवानी चौधरी , कीर्ति सिंह राजेन्द्र सिंह एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *