Greater Noida : लोकतंत्र की संपूर्ण जानकारी का अनुभव करते हुए गुरुवार को महाराजा अग्रसेन सरस्वती इण्टर कालिज में हेड बॉय तथा हेड गर्ल के लिए चुनाव का आयोजन किया गया जिसमे कॉलेज के बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ मतदान किया सभी बच्चे बहुत ही प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दिए हेड बॉय के लिए प्रत्याशी पुनीत कुमार तथा सनिराज तथा हेड गर्ल की प्रत्याशी महक रावत व साक्षी चौधरी अपना नामांकन किया।इस चुनाव में बॉबी शर्मा छाया शर्मा पुष्पा प्रियंका गौतम पीठासीन अधिकारी के रूप में मौजूद रहे विधालय के व्यवस्थापक पवन छौंकर ने चुनाव पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया चुनाव लोकतंत्र के आवश्यक स्तम्भों में से एक है हम इसी लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से हम अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है विधालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुपम शर्मा ने भी चुनाव पर प्रकाश डाला इस मोके पर श्री अशोक कुमार, पृथ्वी राज चौहान, शिवकुमार राज ,राजेंद्र सिंह जयप्रकाश मनीष राणा रिया रावत शिवानी भाटी हिमानी शर्मा व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।