79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कालिज ने ध्वजारोहण किया

Spread the love

Greater Noida : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहांगीरपुर स्थित पब्लिक इंटर कालिज में पूर्व प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप मे पहुँच कर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया।और कहा हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ जन-जन की आंकाक्षाओं का प्रतीक है, जो न सिर्फ़ हमें भारतवर्ष का नागरिक होने की गौरवपूर्ण अनुभूति प्रदान करता है बल्कि मन में देशप्रेम की भावना को भी भर देता है।सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।इसके उपरांत स्वतंत्रता दिवस शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र /छात्राओं ने अति सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । ख़राब और विपरीत मौसम होते हुये भी छात्र /छात्राओं में राष्ट्रभक्ति के प्रति अत्यंत जोश एवं उत्साह रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार श्रीमती गुलाब देवीजी मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. व डा. महेंद्र देवजी, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक ) उ. प्र. लखनऊ के संदेशों को मंच के माध्यम से सम्मानपूर्वक पढ़कर सुनाया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा जी ने गत दिवसों की पाठ्य सहगामी गतिविधियों व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र /छात्राओं को आकर्षक पुरुस्कार भी प्रदान किये।इस अवसर पर कार्यक्रम में मदनगोपाल शर्मा, संजय कुमार,नेहा शर्मा, पारुल शर्मा, राजकुमार आर्य, राजन,सीमा चौधरी, नृपेन्द्र, उजाला, विवेक समेत विद्यालय के पुरातन छात्र श्री शरद वत्स, योग गुरु बाबा बिजेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *