#rakeshkashyap
Greater Noida : मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत शुक्रवार को पब्लिक इण्टर कॉलेज की बालिकाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व विद्यालय की शिक्षका दीपा ने किया और संरक्षण मदन गोपाल शर्मा ने किया।नाटक के माध्यम से महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलमबी बनाने के लिए शासन के विशेष अभियान में जन जागरूकता उत्पन्न करने के लिए शक्ति मंच की बालिकाओं द्वारा बाल विवाह जैसे संवेदनशील मुद्दे पर नुक्कड़ नाटक किया गया है जिसके माध्यम से बालिकाओं ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है तथा कानूनी अपराध है प्रत्येक बालिका को पढ़ने अपने पैरों पर खडे होने का अधिकार है। इस नाटक के माध्यम से बालिकाओं ने लिंग वियेद जैसे मुद्दों पर भी करारा प्रहार किया बालिकाओं ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सबका मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीतिया समाज के लिए अभिशाप है हमारे ग्रामीण आंचल में आज भी यह कुरीति किसी ने किसी रूप में विधामान है उन्होंने बालिकाओं के अभियान की सराहना की शक्ति मंच की समनवयक श्रीमती दीपा ने कहा कि प्रत्येक महिला अपने आप में सशक्त है आवश्यकता है बस अपने अंदर छुपी योग्यता क्षमता प्रतिभा एवं शक्ति को पहचानने की इस अवसर पर सीमा चौधरी, पूजा शर्मा विमलेश मीणा,कविता शर्मा आदि शिक्षिका उपस्थिति रही।