#rakeshkashyap
Greater Noida : नगर के पीपल वाले शिवमंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथा वाचक आचार्य कृष्णा भारतद्वाज महाराज जी ने ईश्वर की भक्ति करने से ही मोक्ष प्राप्त होता है।उन्होंने दूसरे दिन की कथा का वर्णन करते हुए। बारह अवतार भीष्म पितामह की प्रतिज्ञा और उनका मोक्ष,माता कुंती का मोक्ष,एवं महाभारत की कथा का सुंदर वर्णन किया।कथा वाचक आचार्य कृष्णा भारतद्वाज जी ने कहा कि जो भक्त सातो दिन कथा को सुनते है उनको पूर्ण फल मिलता है हमे कुछ पल निकालकर प्रभु की आराधना करनी चाहिए।कथा में आए भक्तों ने सुंदर भजनों का आनंद लिया।कथा में मनोज कुमार सिंह,शंकर सिंह,सतीश कुमार,वीरेंद्र सिंह,प्रताप सिंह,अशोक कुमार,संजीव कुमार,आदि सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।