#rakeshkashyap
Greater Noida : कस्बे के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपना शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीरामचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस मौके पर स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन भी निकाला गया। रघुपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष ठाकुर शशांक सिंह के नेतृत्व में पथ संचलन स्कूल प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। रास्ते में ग्रामीणों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट किशनलाल पाराशर ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने दशहरा के महत्व और संघ की 100 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डालते हुए, मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इस दौरान, सुनील भौयरा, नरेश त्यागी, नरेश शर्मा, श्रीराम रावत, जसवंत मीणा, शिवकांत और राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।