#rakeshkashyap
Greater Noida : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को दशहरा पर्व के उपलक्ष में श्री रामायण मेला समिति जहांगीरपुर द्वारा मां काली की शोभा यात्रा डी जे और बैंड बाजा के साथ निकाली गई। काली मां की शोभा यात्रा पुराना शिवमन्दिर से प्रारम्भ होकर मौहल्ला स्वामीपाड़ा, कॉलेज बस स्टैण्ड, पुराना बाजार, मौहल्ला जाटवान, मन्दिर बस स्टैण्ड होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची। नगर में जगह जगह मां काली का स्वागत सम्मान किया गया और लोगों ने मां काली के खप्पर में प्रसाद चढ़ा कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। कोतवाली जेवर से एस एस आई सुनील कुमार भारद्वाज, चौकी प्रभारी जहांगीरपुर शिवप्रताप सिंह ने अतिरिक्त पुलिस बल के साथ शोभा यात्रा व मेले की व्यवस्था को चाकचौबंद रखा। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश शर्मा, चेयरमैन गजेन्द्र सिंह, कुलभूषण शर्मा प्रधानाचार्य , सचिन गहलौत, दिव्याँक गौड़, हरकेश शर्मा, विशाल भारद्वाज, महेश राणा, रविन्द्र गहलौत, सचिन शर्मा, अनुराग गहलौत आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।