हर्षौल्लास के साथ मनाया गया महाराजा अग्रसेन जी का जन्मोत्सव, शोभायात्रा में झाकियों ने किया आकर्षित

Spread the love

#rakeshkashyap

Greater Noida : गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शनिवार की शाम कस्बा जहांगीरपुर के एस एल फार्म हाउस में महाराजा अग्रसेन का 5149 वा जन्मोत्सव मनाया गया। महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि रही बुलंदशहर नगर पालिका चेयरमैन श्रीमति दीप्ति मित्तल ने फीता काटकर दीप प्रज्वलंन कर महाराजा अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा में बड़े ही धूमधाम के साथ मां काली की शोभायात्रा,सुंदर सुंदर झांकियां, बैंड, डी जे के साथ एस एल फार्म हाउस से शुरू होकर बस अड्डा,अतर सिंह मार्ग, पुराना बाजार आदि मार्गों से होते हुई नगर भ्रमण कराया।इस अवसार पर नगर में घरों से पुष्प वर्षा हुई। नगर में भ्रमण उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में नवीन कुमार बहोरे ,राजू गर्ग,दीपक अग्रवाल,लक्ष्मी नारायण,ललित मोहन,सोनू मोनू अड़ती,राजू परचून,विजय अग्रवाल, रोहित गर्ग, अमित गोयल,मनीष सिंघल, धर्मेंद्र गर्ग टिल्लू , प्रवीन अग्रवाल एडवोकेट,डाक्टर दिनेश अग्रवाल पत्रकार,आयुष अग्रवाल का कार्यक्रम में उल्लेखनीय सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *