हर्षोल्लास के साथ मनाई वाल्मीकि जयंती

Spread the love

#rakeshkashyap

Greater Noida : खुर्जा जेवर मार्ग महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर वाल्मीकि जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर स्थित वाल्मीकि मंदिर पर एक मंच कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन मूलचंद शर्मा ने वाल्मीकि जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पों अर्पित किए।मंच कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों को भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया जो कस्बे के रामलीला मैदान से शुरू होकर बस अड्डा,अतरसिंह मार्ग,पुराना बाजार होते हुए बाल्मीकि मंदिर पर समापन हुआ।शोभायात्रा में झाकियां, डी जे, बैंड बाजे की धुन पर लोगो ने आनंद लिया।यात्रा में मुख्य रूप से अनिल कुमार,सोनू,जीतू,महेश,पवन,संजय आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *