पब्लिक इंटर कालिज की बालिकाओं ने सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की बैठक का किया आयोजन

Spread the love

#rakeshkashyap

Greater Noida: मिशन शक्ति 05 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पब्लिक इंटर कॉलेज में बुधवार को समिति की बैठक का आयोजन किया।मदन गोपाल शर्मा के सरंक्षण में मिशन शक्ति 05 की बालिकाओं को आपातकालीन सहायता हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला हेल्पलाइन 1090 पुलिस कंट्रोल रूम 112 एंबुलेंस 108 आदि के नंबरों की जानकारी देकर कोतवाली जेवर का भ्रमण कराया गया।और बालिकाओं से वाल राइटिंग का कार्य कराया विस्तार पूर्वक सिखाए।इस अवसर पर थाना प्रभारी निरक्षक संजय सिंह ने बालिकाओं को एफ. आई. आर लिखने का तरीका एवं थाने की अन्य जानकारी से अवगत कराते हुए भ्रमण कराया ।बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा, मिशन शक्ति की समन्वयक श्रीमती दीपा त्यागी, मदन गोपाल शर्मा, जहांगीरपुर चौकी प्रभारी निरक्षक शिवप्रताप सिंह,ऋचा जायसवाल प्रभारी मिशन शक्ति कोतवाली जेवर सहित उनकी टीम सम्मिलित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *