सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्कूलों के छात्र/ छात्राओ ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया

Spread the love

Greater Noida : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार जहांगीरपुर के अनेको स्कूल के छात्र/ छात्राओं ने भारत के लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अपने समस्त विद्यालय परिवार के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की छवि के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए ।जिसमें जहांगीरपुर थाना प्रभारी बृजेश कुमार पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।जिन्होंने जहांगीरपुर मंदिर स्टैंड से आर पी एस पब्लिक स्कूल तक रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेकर लौह पुरुष श्री पटेल जी को याद किया।इस अवसर पर क्षेत्र की शान भारत केसरी , हिंद केसरी अंतरराष्ट्रीय पहलवान आर्यन प्रताप सिंह का प्रधानाचार्या पुष्पलता तेवतया ने शाल ओढ़ा कर स्वागत किया ।वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा प्रवक्ता राकेश कुमार ने बताया की आज का दिन रन फॉर यूनिटी / राष्ट्रीय एकता और अखंडता के रूप में मनाया जाता है । इस अवसर पर छात्र /छात्राओं की एक दौड़ आयोजित करायी गई तथा निबंध, वाद विवाद व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया। प्रति माह की भांति माह के अंतिम दिवस पर अभिभावक बैठक भी आयोजित की गई इस बैठक में अभिभावकों से वार्तालाप के उपरांत अर्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं भी दिखाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, संजय कुमार डॉ सीमा अत्री, पौरुष राजन, राजकुमार , विवेक कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *