#rakeshkashyap
Greater Noida : सांसद/विधायक खेल महोत्सव में पब्लिक इंटर कालिज जहांगीरपुर के अव्वल रहे छात्रों को विद्यालय में सम्मानित किया गया।युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा प्रदेश भर में चल रहे सांसद/विधायक खेल महोत्सव का आयोजन गौतमबुद्ध नगर के कस्बा रबुपुरा के रामोत्सव स्टेडियम ग्राउंड में हुआ जिसमें पब्लिक इंटर कॉलेज के बीस छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की जिनमें से तुषार छौकर ने भाला फेंक (जेवलिंन थ्रो) में प्रथम स्थान तथा कुश्ती में प्रथम स्थान, अजय कुमार ने 1500 मीटर में द्वितीय स्थान, अमित कुमार ने 200 मीटर द्वितीय स्थान और 100 मीटर में द्वितीय स्थान, शिवा ने लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान व हाई जम्प द्वितीय स्थान और 100 मीटर रेस में तृतीय स्थान प्राप्त कर परचम लहराया।इस कार्यक्रम में पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा तथा कोच राजकुमार आर्य व राहुल शर्मा मौजूद रहे। विद्यालय की कबड्डी की टीम ने भी इस प्रतियोगिता भाग लेते हुये अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने विजयी छात्रों को सम्म्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी दिसंबर माह में होने वाली सांसद खेल स्पर्धा में भी अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित किया।