Greater Noida : हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी सोमवार को श्री चामुंडा देवी शक्ति मंदिर पर भगवान श्री गणेश मंदिर के 10 वें स्थापना दिवस पर सुनील चौहान ने आचार्य श्री कृष्णा भारद्वाज स्वामी जी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करा कर भंडारे का आयोजन किया।भंडारे से पूर्व हवन का आयोजन किया गया सभी भक्तो ने आहुति दी और आचार्य जी से मोली व तिलक कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया।भंडारे में नगर वासियों और क्षेत्र वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।श्री चामुंडा देवी शक्ति मंदिर की प्रबंधक कमिटी से सुरेंद्र मीणा ने बताया सुनील चौहान के परिवार ने 2015 में भगवान श्री गणेश जी के मंदिर का निर्माण कराकर श्री गणेश भगवान कि स्थापना कराई थी तभी से हर वर्ष भंडारे का आयोजन करते है।भंडारा सुबह 11 बजे से शुरू होता है और देर शाम तक चलता है।इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह मीणा,अनिल चौहान,दिनेश चौहान,अशोक चौहान,रणवीर सिंह मीणा,रवि कुमार,जितेन्द्र सिंह, चंद्रा सिंह आदि लोगो ने बढ़ चढ़कर सेवा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।