HariGadh :अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेडियो-डायग्नोसिस विभाग ने 14वाँ अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस उत्साह, नवाचार और सौहार्द के साथ मनाया। चिकित्सा संकाय के डीन प्रो. मोहम्मद खालिद इस कार्यक्रम के संरक्षक रहे, जबकि कॉलेज के प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) प्रो. एस. अमजद अली रिजवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।