अवैध रूप से लगी ठेलियों ने लगा जाम,जनता परेशान 

Spread the love

#Greater Noida : खुर्जा जेवर मार्ग कॉलेज बस अड्डे पर रोड के किनारे रेडी पटरी वालों ने अवैध अतिक्रमण कर आए दिन जाम की स्थिति बना रखी है। शादी-विवाह के मौसम के कारण भीड़ बढ़ गई, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों और मरीजों को सड़क पार करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। उससे इमरजेंसी की स्थिति में आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय व्यापारियों के अनुसार त्योहार और शादी ब्याह के सीजन में बाजार में दिन भारी भीड़ रहती है, जिससे खरीदारी करना भी मुश्किल हो जाता है। शादी-विवाह के चलते भीड़ और बढ़ जाती है। बड़े वाहनों की आवाजाही से भी जाम का प्रमुख कारण बनता है।सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के बच्चों को होती है। स्कूली बसों को जाम में फंसने से काफी देर हो जाती। उससे बच्चे परेशान हो जाते हैं। उसके बाद भी प्रशासनिक स्थर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

पूर्व सभासद बालेन्द्र कौशिक का कहना है सड़क किनारे अव्यवस्थित लगी रहड़ी ठेलियो के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।दुकानदारों के द्वारा सड़क के किनारे सामान रखकर दुकानदार बेचते हैं। उससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।चौकी प्रभारी शिवप्रताप सिंह का कहना है जाम को देखते हुए मुख्य चौराहे पर पुलिस ड्यूटी लगाई है जाम की समस्या का अतिशीघ्र समाधान किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा का कहना है पूर्व में कई वार रेडी,ठेलियों को हटाकर स्थानीय पुलिस को बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *