एच डी एफ सी बैंक पर रक्तदान शिविर लगा 

Spread the love

#Greater Noida : गुरुवार को खुर्जा जेवर रोड पर एच डी एफ सी बैंक शाखा आशाफपुर के नेतृत्व में रोड रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर के आयोजन से पूर्व समाजसेवी सुदेश प्रधान ने शुभारंभ किया।शाखा उपप्रबंधक मोहित गुप्ता और बैंक कर्मियों ने सुदेश प्रधान जी को सम्मानित गया ।रक्तदान शिविर में बैंक ग्राहक और क्षेत्र के समाज सेवियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सुदेश प्रधान जी ने कहा रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है समाज सेवियों को रक्तदान जरूर करना चाहिए।शाखा उपप्रबंधक मोहित गुप्ता ने बताया रक्तदान शिविर का आयोजन हर साल लगाया जाता है। हमारा उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है। इस कार्यक्रम में उपस्थिति रहे मोहित गुप्ता, रवि वाष्र्णेय ,ब्रांच स्टाफ, केशव शर्मा, अजय शर्मा, आदेश कुमार, व टीम राम पालीवाल , पवन कुमार , अमन गुप्ता,भूमेश सिंह , विजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *