मसूरी गांव में हुआ जोरदार धमाका

Spread the love

#Greater Noida : मसूरी गांव में एक मकान में जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घर के अंदर आतिशबाज़ी बनाने का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया।

धमाका इतना तेज़ था कि मकान के एक हिस्से की छत उड़ गई, जबकि अंदर मौजूद दानिश नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घर के अन्य सदस्य भी मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और घटना की जांच जारी है। आसपास के क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *