राष्ट्रीय गणित दिवस को पब्लिक इंटर कॉलेज में जीवन कौशल कार्यक्रम 

Spread the love

#rakesh #Kashyap

Greater noida :राष्ट्रीय गणित दिवस के पर्व को बुद्धवार को मैजिक बस संस्था के नेतृत्व में एवरी डेनिसन कंपनी के सहयोग से पब्लिक इंटर कॉलेज में जीवन कौशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका संचालन कुलभूषण शर्मा ने किया और मुख्य अतिथि अजय कुमार (एवरी डेनिसन) का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

अजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया। एवरी डेनिसन एक प्रतिष्ठित कंपनी है, जो स्टिकर एवं लेबलिंग से जुड़े उत्पादों का निर्माण करती है और गणित को रुचि और आत्मविश्वास के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि गणित जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी है और टीमवर्क व अभ्यास से इसे सरल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के गणित प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा गणित के मॉडल प्रदर्शित किए गए। साथ ही छात्रों ने पज़ल (पहेली) रेस एवं गणित क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी तार्किक व संख्यात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा और उनमें गणित के प्रति और अधिक रुचि विकसित हुई।प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं मैजिक बस संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।कार्यक्रम में मैजिक बस संस्था से मेघा राणा, अफ़सर ख़ान, मोहम्मद तल्हा, आशीष कुमार, मनीष, संजय कुमार, पौरुषकुमार रंजन, वंदना मित्तल,सम्पूर्ण स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *