Greater noida : पब्लिक इंटर कालिज के कक्षा 12 के छात्र /छात्राओं ने को ग्रेटर नोएडा एच.आई.एम.टी. ग्रुप ऑफ कालिज का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया।प्रधानाचार्य कुलभषण शर्मा के नेतृत्व में शैक्षिक भ्रमण की बसों को रवाना किया गया भ्रमण के दौरान छात्र /छात्राओं ने भरपूर आनंद उठाया तथा अपने आगामी कैरियर से सम्बंधित अनेक जानकारियां प्राप्त की। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बताया कला व विज्ञान वर्गों के 100 से अधिक छात्र /छात्राओं को एक दिन का भ्रमण ग्रेटर नोयडा की प्रसिद्ध संस्थान का कराया है। भ्रमण के समय बच्चे बहुत ही उत्साहित थे तथा उनके चेहरे ख़ुशी से खिले हुये थे। भ्रमण के दौरान संस्थान की ओर से एच.ओ. डी, नरेंद्र कुमार उपाध्याय, राम प्रकाश, हिमानी शर्मा आदि का स्नेह व प्यार बच्चों को मिला। भ्रमण के समापन के समय संस्थान के चेयरमैन एच. एस. बंसल और प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने भी छात्र /छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान किये।साथ रहे विद्यालय की प्रवक्ता नेहा शर्मा, पारुल शर्मा, पियुष, उजाला, राजकुमार आर्य, राहुल शर्मा उपस्थित रहे।