विधायक जी ने विकास कार्यों का उद्घाटन कर,छात्राओं को शॉल बांटे

Spread the love

Greater noida : जेवर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को जहांगीरपुर और देहात क्षेत्र के विकास कार्यों का उद्घाटन कर विद्यालय की छात्राओं को शॉल बांटे। लोदना गांव से जिला मुख्यालय तक जाने वाली बस का उद्घाटन, जहांगीरपुर के रावण कॉलोनी में बुद्ध विभाग से बनने वाली आर सी सी सड़क निर्माण का उद्घाटन और पब्लिक इंटर कॉलेज में अध्यनरत कक्षा 11 और कक्षा 12 की छात्राओं को शॉल वितरण किया गया।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्ध नगर राजेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। साथ में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने विधायक व जिला विद्यालय निरीक्षक को फूल मालायें पहनाकर व पटका उढ़ाकर स्वागत किया। अपने उद्भोधन में माननीय विधायक धीरेंद्र सिंह जी ने सभी छात्राओं को मनोबल बढ़ाने वाली कहानी व प्रेरणा दायक तथा चारित्रिक उत्थान व नैतिक शिक्षा की बातों का ज्ञान देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए मार्गदर्शन के साथ साथ रामायण के प्रसंग के द्वारा भरत व लक्ष्मण जैसे भाई बनने का आह्वान किया तथा छात्राओं को माँ दुर्गा, लक्ष्मीबाई, सीता और सावित्री तथा अपाला व गार्गी जैसी महिलाओं के आदर्शो का अनुसरण करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर के चेयरमैन गजेंद्र मीणा, केशव प्रसाद जैन, ठा. अरविन्द सिंह, प्रदीप गहलौत,श्रीनिवास प्रधान नगलिया,हनी वर्मा, कुंवरसेन शर्मा,गौरव जादौन, हिमांशु कौशिक समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *