Greater noida (सुहेल चौधरी) :जेवर के काइनेटिक्स एजुकेशन इंस्टिट्यूट मे 17 नवंबर 2025 को मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जिसमें मैक्सविन पब्लिक स्कूल के कक्षा 7, 8 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें वर्षा, रिषभ, और येशू, ने प्रथम रैंक तथा अमन,रिहान,व शौर्य ने द्वितीय रैंक रिया और याशिका ने तृतीय रैंक प्राप्त की इन सभी विद्यार्थियों को का इनेटिक्स एजुकेशन इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर अतुल अत्री ने अपने ही विद्यालय में सम्मानित किया गया।अतुल अत्री ने बताया हमारी संस्था समय-समय पर जेवर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च स्तर के कोर्सी के लिए परीक्षाएं कराती है जिससे क्षेत्र के प्रतिभाग्यशाली विद्यार्थी IIT JEE& Neet & मेडिकल जैसे कोर्सी की तैयारी के लिए घर से दूर न जाना हो अपने ही क्षेत्र में सुविधाओ का लाभ ले सकें इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक योगेन्द्र सैनी व प्रधानाचार्य खानचन्द वर्मा ने बताया काइनेटिक्स एजुकेशन इंस्टिट्यूट मे हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन रहा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं इस अवसर पर विद्यालय में प्रभात शर्मा, रिंकू शर्मा, प्रशांत,सागरवाल, चरन सिंह भारती, नीरज जादौन, प्रियंका शर्मा , धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, ग्रीस कुमार, जितेंद्र गोयल, शिवकुमार शास्त्री, पूनम बंसल, सुमनलता, दीपक छौंकर,आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।