रैडिसन द स्कूल की एक और शाखा का हुआ शुभारम्भ

Spread the love

Greater noida : रैडिसन द स्कूल ने अपनी एक और नई शाखा का हुआ शुभारम्भ किया।विद्यालय ने अपनी नई शाखा सौंदा हबीबपुर परिसर मे स्थापित की जिसके उद्घाटन के अवसर पर वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।समारोह अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण रहा। इस भव्य आयोजन में अभिभावकों एवं अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों की तालियों की गूंज विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ा रही थी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा,प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर, अधिवक्ता मनमोहन शर्मा (सचिव, बार एसोसिएशन गाजियाबाद), मनीष शर्मा (गाजियाबाद), के.पी. सिंह, डॉ. महेश, मनोज गोयल, अजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर समारोह की शोभा बढ़ाई।विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सम्पूर्ण रैडिसन परिवार हर्ष और गर्व से अभिभूत नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *