
Greater noida ( मनोज कुमार सिंह) : महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कालिज़ के प्रांगण में 77वाँ गणतंत्र दिवस बडी धूमधाम से और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अतीश प्रधान तथा जीतेन्द्र छौकर , सभा सदस्य सोनू गौतम,विपिन राज , रामवीर सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान की गूँज ने पूरे परिसर को जोश से भर दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। संस्थान के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें देशभक्ति के गीतों और नाटकों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और मिठाई वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री पवन छौकर जी श्री अशोक कुमार जी विद्यालय कि प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपम शर्मा, श्री मनोज सिंह जी,श्री शिव कुमार राज जी ,श्री पृथ्वीराज चौहान जी , प्रियंका भारती छवि कुमारी ,दीप्ती सिंह,पुष्पा गौतम, कमलेश, छाया शर्मा, जय प्रकाश सिंह,बॉबी शर्मा , राजेन्द्र सिंह,सुनीता शर्मा, रिया रावत,शिवानी भाटी, , हेमा शर्मा,रीना चौधरी हिमानी , शिक्षक गण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अतीश प्रधान व संचालन मनोज सिंह, शिवानी भाटी ने किया।