पब्लिक इंटर कालिज जहांगीरपुर में मनाया गया गणतंत्र दिवस 

Spread the love

Greater noida : पब्लिक इंटर कॉलेज में 77 वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें सर्वप्रथम दैनिक गतिविधियां जैसे प्रार्थना , राष्ट्रगीत, दैनिक समाचार, मोटिवेशनल थॉट , सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ उपस्थित अतिथियों, स्टाफ व छात्र /छात्राओं के साथ राष्ट्रगान गाया गया । इसके उपरांत मां सरस्वती के सम्मुख प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये , छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रम नुक्कड़ सभाएं , डांस योद्धा पर नृत्य, चारों युग का रूप , शहीद भगत सिंह सुखदेव, राजगुरु की देशभक्ति पर तैयार किए गए नाटक , यातायात से संबंधित नाटक प्रस्तुत किए गए। विद्यालय में 35 वर्ष के बाद जब से कुलभूषण शर्मा ने प्रधानाचार्य पद को संभाला तभी से मलखंब खेल को पुनर्जीवित किया और दूसरे वर्ष के प्रयास में ही विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर तक खेलने पहुंचे । इसी मलखम्भ का छात्रों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया । छात्र / छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ समस्त विद्यालय परिवार समेत नगर के चेयरमैन श्री गजेंद्र मीणाजी, पूर्व अध्यक्ष प्रबंध समिति श्री चौ. एजवीर सिंहजी, श्री केशव प्रसाद जैन अध्यक्ष वैश्य समाज,श्री सीताराम शर्माजी,ठा. संजीव सिंहजी चिंगरावली, श्रीनिवास प्रधानजी,श्री नवीन अग्रवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल, श्री विजय अग्रवालजी, श्री गोपीचंद अग्रवाल,श्री सुभाष अग्रवाल, ठा. अरविन्द सिंहजी, केशव पंडितजी, धर्मेंद्र शर्मा,श्री भूरी सिंहजी, प्रदीप गहलोतजी,रविंद्र सिंह, सचिन गोयल, राजुल अग्रवाल, रामभूल सिंहजी, प्रेमपालसिंह बलियाना, गणेश शर्मा, एडवोकेट राजेंद्र सिंह,तेजवीर सिंहजी, गौरव भारद्वाज (गणेश ) गौरव जादौन सभासद,चंद्रपाल प्रजापति सभासद, हिमांशु गौड़ (राजू ) , हनी वर्मा, हिमांशु कौशिक समेत कस्बे व क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *