Greater noida : सरल शिक्षा समिति इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने 77 वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देश भक्ति के गीतों पर नृत्य और नाटक प्रस्तुत किया। मंच आयोजन से पूर्व विद्यालय के प्रबंधक शिवकुमार और प्रधानाचार्य सुरेन्द्र शर्मा सरल ने समस्त स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया और भारत माता की जय,वंदे मातरम और भारत के शहीदों के जयकारों से प्रांगण गूंज उठा। नगर पंचायत और पब्लिक इंटर कॉलेज, एन एस पब्लिक स्कूल,आरपीएस इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, मैक्सवीन जूनियर स्कूल, समस्त सरकारी स्कूल और सरकारी संस्थाओं में और भक्ति गीतों का कार्यक्रम हुआ।जिसमे गौरव सोलंकी, कैलाश सिंह, योगेश शर्मा, कुलभूषण शर्मा, आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।