धोखाधडी/जालसाजी से जमीन बेचने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजा 

Spread the love

Greater noida : गौतमबुद्ध नगर जिले की कोतवाली जेवर ने धोखाधडी व जालसाजी करके जमीन बेचने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 7मई 2024 को गुरदीप सिह निवासी ग्रीन पार्क एक्सटेन्शन ग्रीन पार्क मार्किट साउथ दिल्ली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अभियुक्तगण द्वारा वादी के नाम से कोई अन्य व्यक्ति खडा करके आधार कार्ड पैन कार्ड की कूटरचना करके बेईमानी की नीयत से फर्जी तरीके से जमीन का मालिक बन अपने सहअभियुक्तगण के साथ मिलकर साज व षडयन्त्र करके धोखाधडी से वादी की ग्राम अमरपुर पालका स्थित भूमि खाता सं0 198 के रकवाई 1.29हे0 का बैनामा करा लिया गया है। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण फुम्मन सिंह पुत्र करतार सिंह उम्र करीब 58 वर्ष निवासी ग्राम सारे खुर्द थाना चौपानकी जिला खैरथल अलवर राजस्थान का नाम प्रकाश में आया। जोकि घटना के बाद से ही फरार चल रहा था तथा पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त फुम्मन सिंह निवासी ग्राम सारे खुर्द थाना चौपानकी जिला खैरथल अलवर राजस्थान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *