नगर मे अनेको जगह किया गया वृहद वृक्षारोपण 

Spread the love

Greater noida : वृक्षारोपण दिवस को महापर्व के रूप मे रविवार को नगर की निम्न संस्थाओ ने “एक पेड़ मां के नाम” के स्लोगन मे फल और छायादार वृक्षारोपण किया। जिसमे पब्लिक इंटर कालिज में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी व सांसद प्रतिनिधि सतपाल तलान उपस्थित रहे। और ” एक पेड़ मां के नाम ” कार्यक्रम के अन्तर्गत वृहद वृक्षारोपण करते हुये आंवला, आम, अमरुद आदि 50 फलदार व छायादार पौधे विद्यालय के छात्र /छात्राओं व स्टाफ के सहयोग से रोपित कराये। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वस्थ्य बनाये रखने के लिये वृक्षों का होना अति आवश्यक है। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने छात्र /छात्राओं, अभिभावकों व क्षेत्रीय नागरिकों से पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिये अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ” वृक्ष धरा का भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता मदनगोपाल शर्मा, उजाला, मनवीर सिंह, संजय कुमार, मोनू, राहुल समेत भाजपा नेता हनी वर्मा, हिमांशु कौशिक समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *