Greater noida : समाजवादी पार्टी की ‘दादरी परिवर्तन यात्रा’ के अंतर्गत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा अक्षय चौधरी (बिसरख) के नेतृत्व में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा के दौरान दादरी विधानसभा के गांव-गांव पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित किया गया, उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और परिवर्तन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया गया।
यात्रा के प्रथम चरण
बिसरख, पुराना हैबतपुर, नया हैबतपुर, शाहबेरी, इटैडा, छोटी मिल्क, पतवाड़ी, खैरपुर, मिल्क लच्छी, जलालपुर, रौजा, चिपयाना और छपरौला में जनसंपर्क किया गया। इसके बाद गिरधरपुर, दूरयाई, हाथीपुर खेड़ा, खेड़ा धर्मपुरा, बिशनूली, दूजाना और कचहैड़ा के ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर समाजवादी विचारधारा एवं जनहित के संकल्प को साझा किया गया।
यात्रा अग्रिम चरण मे
कल्दा, छिड़ोली, बम्बावड़, महावड़, कुड़ी-खेड़ा, राजतपुर और आकलपुर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद बिसाहड़ा, ढोकलपुरा, प्यावली, जैतवारपुर, सिदीपुर, चौना, ततारपुर, रसूलपुर, पटाड़ी, सलारपुर और दादूपुर में परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। साथ ही शाहपुर, मिल्क, खटाना धीरखेड़ा, धनुवाश, उपरालसी, छोटी गुलावठी, मुठियानी, वीरपुरा और नूरपुर में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर यात्रा को अपना समर्थन दिया।
अग्रिम जनसंपर्क
ऊँचा गाँव, खंगौड़ा, रघुवीरगढ़ी, जारचा, जैमसेदपुरा, कलौंदा, छायसा, छौलस की मंडैया और छोलस सहित 60 से अधिक गांवों तक पहुंच चुका है। प्रत्येक गांव में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने परिवर्तन यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। आगामी दिनों में यह यात्रा दादरी विधानसभा के अन्य गांवों में भी पहुंचकर जनसंपर्क अभियान को और व्यापक बनाएगी।
उपस्थित
इस अवसर पर अक्षय चौधरी ने कहा कि दादरी विधानसभा की जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और प्रत्येक वर्ग की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल जनसंपर्क अभियान नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, सामाजिक न्याय और जनहित के संकल्प को मजबूत करने का अभियान है।उन्होंने परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने वाले सभी ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास आने वाले समय में दादरी विधानसभा में परिवर्तन की मजबूत नींव बनेगा।
सौजन्य :-
मीडिया प्रकोष्ठ
समाजवादी पार्टी, दादरी विधानसभा