कांवड़ यात्रा के लिए बैठक का आयोजन 

Spread the love

Greater noida : कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सोमवार को जेवर पुलिस ने जहांगीरपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रागण मे बैठक का आयोजन किया। जिसमे नगर और क्षेत्र के सम्मानित लोगो से कावड़ यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए उनके अनुभव और सुझाव लिए । और अपने विचार और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।जिसमे बताया प्रशासन द्वारा उच्च स्तरीय बैठकों का आयोजन कर शिविर आयोजकों के साथ सुरक्षा नियमों, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन पर चर्चा की गई।साथ ही डीजे संचालकों को अधिकतम ऊंचाई 12 फीट और भड़काऊ या सांप्रदायिक गीत नहीं बजाने का आग्रह किया।आपातकालीन स्थिति के लिए कांवड़ मार्गों पर जगह-जगह मेडिकल कैंप और एंबुलेंस तैनात रहेंगी।लाईट की पूर्ण वयवस्था रहेगी, सी सी टी वी की निगरानी रहेगी आदि सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा, श्रीनिवास प्रधान, राकेश अग्रवाल, जाने आलम नूरी, नरेश ठाकुर,सीताराम शर्मा ,पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश शर्मा,हाजीफ्राईम आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *